झांसी न्यूजबुंदेलखंड न्यूज

Bundelkhand News – बुंदेलखंड से दुखद खबर नहीं रहे समथर के महाराजा रणजीत सिंह जूदेव…Samthar ke raja

5/5 - (2 votes)

samthar ke raja | समथर राजा – बुंदेलखंड के लिए एक दुखद खबर आई है बुंदेलखंड के झांसी के, रियासत समथर के अंतिम शासक राधा चरण सिंह के पुत्र समथर के महाराजा कहे जाने वाले महाराजा रणजीत सिंह जूदेव नहीं रहे महाराजा रणजीत सिंह कद्दावर नेता माने जाते हैं कांग्रेश के वरिष्ठ नेता हैं उत्तर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भी रह चुके हैं रणजीत सिंह जूदेव पूर्व मंत्री तथा गरौठा से 7 बार विधायक रहे हैं 79 वर्ष की आयु में राजा रणजीत सिंह जूदेव का हुआ निधन

समथर के राजा रणजीत सिंह जूदेव का निधन

गरौठा के राजा रणजीत सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने अपने लखनऊ आवास में लगभग सुबह 11:30 बजे अंतिम सांस ली आपको बता दें गरौठा के राजा रंजीत सिंह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया के मामा हैं समथर के राजा रणजीत सिंह का एक बेटा है जिसका नाम समरजीतसिंह है और बेटी का नाम निहारिका है जोकि राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की बहू है वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत से निहारिका का विवाह हुआ था कल रात में समथर के राजा का पार्थिव शरीर समथर पहुंच गया था

Samthar ke maharaja Ranjeet Singh ji ka Parthiv sharir

और आज 10:00 बजे समथर के किले में समथर के राजा रणजीत सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और लगभग 2:00 बजे के बाद राजा रणजीत सिंह जूदेव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ झांसी के समथर में किया जाएगा पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि उनके भांजे राजा भैया और समधन राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित राजनीति की बड़ी हस्तियों की आने की भी संभावना है

समथर राजा रणजीत सिंह जी के दामाद और वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह का ट्वीट

राजा रणजीत सिंह जूदेव का निधन

समथर रियासत के राजा रणजीत सिंह का आज अंतिम संस्कार किया गया..

समथर रियासत के राजा रणजीत सिंह के अंतिम संस्कार में राजा रणजीत सिंह के भांजे प्रतापगढ़ के राजा भैया , बीजेपी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता और कई अन्य दलों के बड़ी राजनीतिक हस्तियां राजा रणजीत सिंह के अंतिम संस्कार में मौजूद रहे राजा रणजीत सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया समथर वासियों की आंखें नम नजर आई राजा रणजीत सिंह की विदाई के समय

प्रतापगढ़ के राजा भैया राजा रणजीत सिंह के अंतिम संस्कार में
Samthar riyasat ke Raja Ranjeet Singh ka Parthiv sharir antim darshan ke liye
समथर राजा रणजीत सिंह की अंतिम यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य
Samthar ke Raja ke bhanje Raja bhaiya sath mein Jyotiraditya sindhiya
समथर के राजा रणजीत सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई में गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान
समथर रियासत के राजा रणजीत सिंह के अंतिम संस्कार के समय की फोटो

समथर के राजा रणजीत सिंह के अंतिम संस्कार मैं तोपों की आवाज से पूरा समथर दहल उठा

कल समथर रियासत के राजा रणजीत सिंह का अंतिम संस्कार किया गया समथर के राजा रणजीत सिंह के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे और साथ में राजनीतिक जगत की बड़ी हस्तियां और कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे राजा रणजीत सिंह के अंतिम संस्कार में 11 तोपो की सलामी दी गई तोपो की गूंज से पूरा समथर दहल उठा ।

राजशी परंपरा से हुआ समथर राजा समरजीतसिंह का राजतिलक

समथर के राजा रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद रणजीत सिंह के पुत्र युवराज समरजीत सिंह का राजतिलक किया गया पूरी राजशाही परंपरा के अनुसार इस दौरान समथर रियासत के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे राजतिलक के बाद समथर के राजा रणजीत सिंह के अंतिम संस्कार की तैयारियों कि गई

समथर नरेश की अस्थियां गंगा जी में प्रवाहित करते राजा भैया

कोटिशः नमन 💐

आज तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि व मां गंगा, यमुना व सरस्वती के मिलन स्थल ‘ पवित्र संगम ‘ में पूज्य मामा साहब स्व. महाराजा रणजीत सिंह जूदेव जी ( समथर नरेश व पूर्व गृह मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ) की अस्थियां प्रवाहित करते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी।

झांसी की न्यूज़ समथर की न्यूज़ बुंदेलखंड की न्यूज़ के लिए गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें bundelimedia.com को

Related Articles

Back to top button