झांसी न्यूजBK NEWSjhansi breaking newsjhansi ki newsबुंदेलखंड न्यूज

Jhansi breaking news -तेज रफ्तार बोलेरो ने चाय पी रहे दो युबको को रौंदा

5/5 - (10 votes)

शुक्रवार सुबह झांसी के राजगढ़ के पास हादसा हो गया। एक बेकाबू बोलेरो अनियंत्रित हो गई और चाय पी रहे दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति अस्पताल में है। बेकाबू बोलेरो भी पलट गई और चालक भाग गया। पुलिस बोलेरो में नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है। हादसे में मरने वाले शख्स का दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

दोनों युवक कानपुर के रहने वाले हैं।

प्रेम नगर थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया कि मृतक का नाम संतोष कुमार पांडेय है और घायल राहुल है. वे झांसी की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। आज सुबह करीब 7 बजे संतोष राजगढ़ की एक दुकान पर चाय पी रहा था। तभी एक बोलेरो तेज गति से आई और दोनों को रौंद दिया। इसके बाद बोलेरो पलट गई। चालक वाहन से उतर कर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने संतोष कुमार पांडेय को मृत घोषित कर दिया। राहुल का अभी इलाज चल रहा है, लेकिन संतोष के परिजन कानपुर से झांसी के लिए रवाना हो गए हैं। bk news Jhansi bm news bundelimedia.com

Related Articles

Back to top button